Skip to content
Home » Income Tax Portal के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी।

Income Tax Portal के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी।

Income Tax portal details in hindi by Jain Account

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आयकर रिटर्न भरने की आवश्यकता हमे क्यों हैं? आखिर हमे Income Tax Return online क्यों भरना चाहिए। फिर भी अगर आप नही जानते तो हम आपको बता दें कि income Tax Return file करने से जनता और प्रशासन दोनो के लिए सुविधा होती हैं। यह रिटर्न Income Tax Portal पर भरा जाता हैं।

अगर आप कराधान, आयकर और इनसे होने वाले लाभ हानि या उपयोगिता पर अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमने इन सभी विषय पर पहले लेख लिखा हैं। आप उन सभी लेख को एक बार अवश्य पढ़े।

https://jainaccount.in/what-is-direct-taxes-complete-information-about-direct-taxes/
Click here for Know More about Direct Taxes

आज हम इस लेख के माध्यम से जानेंगे कि आयकर रिटर्न की वैबसाइट पर पंजीकरण कैसे करते हैं। क्योंकि पंजीकरण के बिना Online Income Tax Return file करना संभव नहीं हैं। इसलिए इसके बारे में विस्तार से समझने की कोशिश करेंगे।

Keywords
What is Income Tax portal?
What is Required for registration on Income Tax Portal?
How to online Registration in Income Tax portal?
How to login on income Tax Portal?
How can I file my income tax return by myself?

Income Tax Portal क्या होता हैं?

Income Tax website
Indian government income Tax Portal

Income Tax Portal सरकार द्वारा बनाया गया एक माध्यम हैं जिससे जनता सरकार को अपनी आय की जानकारी दे सकती हैं। इस portal का संचालन केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड द्वारा किया जाता हैं। जो प्रत्यक्ष कर प्रणाली का ही एक प्रारूप हैं।

इस Portal के माध्यम से हम सरकार को अपनी आर्थिक गतिविधियों की जानकारी देने के साथ ही इसमें होने वाले लाभ हानि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें हम अपनी आयकर रिटर्न से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

आयकर विभाग की वैबसाइट पर पंजीकरण के लिए क्या आवश्यक हैं?

अगर आप आयकर विभाग की नई वैबसाइट पर पंजीकरण करना चाहते हैं तो आपके पास कुछ आवश्यक चीजे होनी चाहिए। यह निम्न हैं

  • PAN CARD
  • MOBILE NUMBER
  • EMAIL ADDRESS
  • ADHAR CARD

आयकर विभाग की वैबसाइट पर पंजीकरण कैसे करें?

भारत सरकार की कर प्रणाली के अंतर्गत कर व्यवस्था को काफी आसान बनाने की कोशिश की गई हैं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड द्वारा संचालित इस वेबसाइट पर पंजीकरण करना और online income Tax Return filed करना बहुत आसान हैं। आइए इसे समझते हैं –

सबसे पहले आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। उसके बाद पंजीकरण का विकल्प चुनें। आप यहां पर क्लिक करके सीधा पहुंच सकते हैं।

पंजीकरण का पेज खुलते ही अपना स्थायी खाता संख्या (PAN Card) दर्ज करे। और validate पर click करें। इसके बाद अपने स्थायी खाता संख्या की पुष्टि करें।

इसके बाद एक नया पृष्ठ खुल जायेगा। जिसमे आपको अपनी जानकारी भरना होगा। सबसे पहले आप अपना नाम भरे।

इसमें पहला नाम, मध्य नाम और आखिरी नाम को उसी प्रकार भरें जिस प्रकार PAN Card में लिखा गया हैं। यदि आपका नाम एक शब्द में हैं तो आखिरी नाम में उसे भरें।

नाम भरने के बाद उसमे जन्म तिथि, लिंग और आवासीय स्थिति को सही से भरें। और जारी रखे।

अगर आप किसी कंपनी या संस्था का पंजीकरण कर रहे हैं तो उससे संबंधित जानकारी भरें। और अपनी कंपनी या संस्था की श्रेणी का चयन करें। इसमें आप संस्था का नाम और जारी करने की तिथि भरें।

अब आप अपनी संपर्क जानकारी के पृष्ठ पर पहुंच जायेंगे।
यहां आप अपने Mobile Number, E-mail Address और स्थायी आवासीय पता लिखे। और जारी रखे। Mobile Number आधार कार्ड से linked होना चाहिए।

इसके बाद आपके मोबाइल या ईमेल पर एक OTP आयेगा। जिससे आपका खाता प्रमाणित हो जायेगा।

ध्यान रहे यह OTP सिर्फ 15 मिनट तक ही मान्य होगा।
OTP भरने के बाद अपनी सारी जानकारी को एक बार CHECK करके सत्यापित करें।

अब अपने लिए एक मजबूत पासवर्ड बनाए। जो 8-14 के अक्षर में होने चाहिए। अब आप पंजीकरण पर क्लिक करें। Income Tax Portal पर आपका पंजीकरण हो चुका हैं।

आयकर विभाग की वैबसाइट पर लॉगिन कैसे करें?

Income Tax Return login करने के लिए सबसे पहले income Tax Portal पर जाएं।
वहा पर profile में login विकल्प चुनें। या सीधा यहां पर क्लिक करके पहुंचे।
अब आप username और password भरें। और login करें।
अब आपका income Tax Portal deshboard खुल जायेगा।

क्या में अपना income Tax Return खुद भर सकता हूँ।

हा! आप स्वयं अपना income Tax Return filed online कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ बुनियादी चीजों का ज्ञान होना आवश्यक हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लेना चाहिए।

अगर आप नौकरी पेशा व्यक्ति हैं। या आपका कोई व्यापार नही हैं। और आपकी आय स्रोत कम हैं। तो आप अपने INCOME TAX RETURN को खुद से भर सकते हैं। जिसे आप Chartered Accountant को दी जाने वाली राशि को बचा सकते हैं।

अब काफी लोगो के मन में यह सवाल घूमता है कि मुझे तो आयकर के बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। में अपना income tax return केसे भरू? तो आप हमारे article को पढ़कर आसानी से online income tax return filing करना सीख सकते हैं।

Income Tax Return login करने के बाद file your ITR पर जाएं। वहा आपको income tax return की category का विकल्प मिलता हैं। वहा अपनी आवश्यकतानुसार ITR Forms का चयन करें। और आवश्यक निर्देश का पालन करते हुए सभी जानकारी को सही से भरें।

इसके बाद आपका income Tax Return तैयार हो जायेगा। इसे submit करें और फिर online verification करा दे। इसके बाद अपने ITR COPY की एक प्रिंट निकाल दे।

निष्कर्ष

इस लेख में हमने ITR PORTAL की BASIC KNOWLEDGE को समझा। हमने सीखा की itr registration कैसे होता हैं? कैसे हम itr की वेबसाइट पर login करते हैं।

इसके अलावा हमने online ITR filing के बारे मैं संक्षेप में जानकारी प्राप्त की। आने वाले लेखों में हम सभी itr forms को विस्तृत से जानने की कोशिश करेंगे और सीखेंगे कि किस itr forms में कैसे रिटर्न भर सकते हैं।

अगर आप अपने income tax return भरने के लिए किसी विशेषज्ञ की तलाश कर रहे हैं तो आप jain account को सेवा का मौका दे सकते हैं। Jain Account आपको कम दाम में अच्छी सेवाएं प्रदान करता हैं।

1 thought on “Income Tax Portal के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी।”

  1. Pingback: Income Tax Return क्या हैं? हमे आयकर रिटर्न दाखिल क्यों करना चाहिए?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized by Optimole