Skip to content
Home » सीएस से संबंधित कुछ बुनियादी सवाल। भाग – १!

सीएस से संबंधित कुछ बुनियादी सवाल। भाग – १!

Some questions about company secretary

सीएस को लेकर लोगो के मन में भी काफी सवाल रहते हैं। जो सामान्यतः शिक्षा के अंतर्गत आपको नही बताया जाता हैं। या छोटा विषय होने के कारण शिक्षा या लेख में शामिल नही हो पाता हैं। आज हम ऐसे कुछ सवालों पर चर्चा करेंगे।

कंपनी सचिव पाठ्यक्रम करने के लिए कोनसे विश्विद्यालय हैं?

वैसे तो बहुत विश्विद्यालय उपस्थित हैं। और सभी अच्छे भी हैं। आप अपनी सुविधानुसार किसी भी विश्विद्यालय में सीएस कर सकते हैं। हम यहां कुछ प्रसिद्ध नाम सांझा कर रहे हैं।

  • भारतीय कंपनी सचिव संस्थान।
  • राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान।
  • अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय।

क्या सीएस के पाठ्यक्रम के अतिरिक्त कोई अन्य प्रशिक्षण होता है?

सीएस करने वाले छात्रों को सीएस के पाठ्यक्रम के अतिरिक्त कई अन्य प्रशिक्षण में शामिल होना आवश्यक होता हैं। जो निम्न हैं

  • सात दिवसीय छात्र प्रेरणा कार्यक्रम।
  • आठ दिवसीय कार्यकारी विकास कार्यक्रम।
  • १५ दिवसीय प्रशिक्षण (एक विशेष एजेंसी द्वारा)।
  • १५ दिवसीय प्रबंधन कौशल अभिविन्यास कार्यक्रम।
  • २५ घंटे व्यावसायिक विकास कार्यक्रम।
  • ७० घंटे संगणक प्रणाली प्रशिक्षण कार्यक्रम।
  • १५ माह तक लेख प्रशिक्षण कार्यक्रम।

सीएस में आय की क्या संभावना हैं। नौकरी के क्या विकल्प उपलब्ध हैं?

सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में कंपनी सचिव की अत्यधिक मांग बढ़ रही हैं। इस पेशे में सुनहरा भविष्य दिखाई देता हैं। अगर आपके पास किसी कंपनी को संचालित करने का अच्छा कौशल हैं तो आप किसी संगठन के अध्यक्ष भी हो सकते हैं।

सीएस करने के बाद आपको कई नौकरी का विकल्प मिलता हैं। और आप चाहे तो खुद का काम कर सकते हैं। सीएस की कुछ नौकरी के नाम

  • अध्यक्ष।
  • प्रमुख कंपनी सचिव।
  • मुख्य प्रशासनिक अधिकारी।
  • प्रशासकीय कंपनी सचिव।
  • प्रशासनिक सहायक।
  • कॉर्पोरेट नीति निर्माता।
  • कॉर्पोरेट योजनाकार।
  • प्रबंध संचालक।
  • निदेशक मंडल को सहायता।
  • कंपनी रजिस्ट्रार।
  • कानूनी सलाहकार।
  • निवेशक पूंजी बाजार संबंध।
  • सामग्री समन्वयक।

एक सीएस को प्रारंभिक आय ३-५ लाख तक हो सकती हैं।

कंपनी सचिव बनने के लिए क्या कौशल होना आवश्यक हैं?

एक अच्छा सचिव बनने के लिए आप में यह गुण होना आवश्यक हैं।

  • कंपनी के प्रति ईमानदार और प्रतिबद्ध होना चाहिए।
  • कंपनी के प्रति समर्पित और मेहनती होना चाहिए।
  • व्यापार और वित्त कानून का ज्ञान होना चाहिए।
  • लेखांकन और कराधान का ज्ञान होना चाहिए।
  • कड़ी मेहनत करने की क्षमता होनी चाहिए।
  • मौखिक और लिखित का उत्तम संचार कौशल होना चाहिए।
  • प्रबंधन कौशल होना चाहिए।

सीएस के समान कोन कोन से पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।

हर पाठ्यक्रम का अपना महत्व और योगदान होता हैं इसलिए इसके समान कोई पाठ्यक्रम नही होता हैं। पर इसके समरूप कुछ पाठ्यक्रम हैं। जो सीएस ना होने की परिस्थिति में आप कर सकते हैं। जैसे सीए, सीएमए, सीपीए इत्यादि।

सीए और सीएस में आसान क्या हैं?

दोनो पाठ्यक्रमों के लिए कठिनाई का स्तर पृष्ठभूमि के आधार पर भिन्न होता हैं। और दोनो पाठ्यक्रम के छात्र को कठिन परीक्षा से गुजरना पड़ता हैं। परंतु बात अगर दोनो में तुलना की हो तो सीए के पाठ्यक्रम को अधिक कठिन माना जाता हैं। क्योंकि सीए गणित उन्मुख होता हैं जबकि सीएस सिद्धांत आधारित।

सीएस का पाठ्यक्रम अत्यधिक कठिन नहीं होता हैं। फिर भी इस पाठ्यक्रम में छात्र को कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है। एक सामान्य छात्र भी इसे उत्तीर्ण कर

क्या कोई सीएस किसी कंपनी का सीईओ बन सकता हैं?

हा! अगर कोई सीएस अपनी कड़ी मेहनत और लगन से कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए कार्य करता हैं तो संभव है कि वह कंपनी में प्रगति कर सीईओ बन सकता हैं।

क्या सीएस में गणित की आवश्यकता होती हैं?

नही! सीएस में गणित की आवश्यकता अधिक नही होती हैं। किंतु फिर भी आपको गणित में रुचि रखने की आवश्यकता हैं। भविष्य में यह कर गणना में आपकी मदद करेगा।

क्या स्नातक के बाद सीएस किया जा सकता हैं?

अक्सर लोग पूछते हैं कि BBA के बाद सीएस कर सकते हैं या BCOM के बाद सीएस कर सकते हैं।

ललित कला को छोड़कर आप कोई भी स्नातक प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद सीएस कर सकते हैं। वैसे आप बाहरवी कक्षा के बाद सीएस कर सकते हैं।

सीएस बनने के लिए बाहरवी कक्षा में कितने प्रतिशत अंक चाहिए?

सीएस और सीए बनने के लिए बाहरवी कक्षा में ५० प्रतिशत अंक प्राप्त करने आवश्यक होते हैं।

क्या सीएस में सचिवीय अभ्यास आवश्यक होता हैं?

सीएस बनने के आधार कर कानून, सचिवीय अभ्यास और कंपनी कानून ही होते हैं। इसलिए सीएस बनने के अंतर्गत आपको एसपी या सचिवीय अभ्यास करना आवश्यक होता हैं।

क्या सीएस में कोई प्रवेश परीक्षा होती है?

सीएस में एक प्रवेश परीक्षा ली जाती हैं। जिसका नाम कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा हैं। यह सीएस पाठ्यक्रम का एक हिस्सा हैं।

भारत में कितने सीएस की आवश्यकता है?

अभी की स्थिति में बढ़ते रोजगार को देखते लगता हैं कि आने वाले दिनों में सीएस को संख्या लाखों में होगी।

कंपनी सेक्रेटरी कोर्स में कौन से विषय शामिल हैं?

  • व्यापार पर्यावरण और उद्यमिता
  • लेखांकन और लेखा परीक्षा के मूल सिद्धांत
  • व्यवसाय प्रबंधन नैतिकता और संचार
  • व्यावसायिक अर्थशास्त्र

हर वर्ष कितने छात्र सीएस बनते हैं?

सीएस बनने के लिए लगन होना आवश्यक होता है। ईमानदारी से कड़ी मेहनत करने के बाद भी सीएस का परिणाम अपेक्षाकृत नही होता हैं। हर वर्ष सीएस का परिणाम १०-२० प्रतिशत के बीच तक रहता है।

सीएस बनने के लिए कितने अंक की आवश्यकता होती हैं?

सीएस बनने के लिए आपको हर कार्यक्रम की एक बैठक के अंतर्गत प्रत्येक विषय में न्यूनतम ४० प्रतिशत और सभी विषय में ५० प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती हैं।

सीएस करने के बाद क्या कर सकते हैं?

सीएस करने के बाद आपके लिए नौकरी के अवसर खुल जाते हैं। इसके अलावा आप सीए, सीएफए, एमबीए जैसे विकल्प चुन सकते हैं।

क्या सीएस परीक्षा में बहुविकल्पी प्रश्न होते हैं?

ICSI ने २०१९ से सीएस के नए पाठ्यक्रम में बहुविकल्पी प्रश्न का उपयोग किया हैं।

ICSI के अध्यक्ष कोन है?

ICSI के वर्तमान अध्यक्ष नागेंद्र डी राव हैं। जो १९ जनवरी २०२१ को बने हैं। हर बार चुनाव के अंतर्गत ये परिवर्तित हो सकते हैं। और इसमें अलग अलग समिति के अलग अलग अध्यक्ष हो सकते हैं।
आपके वर्तमान समय में स्थिति जानने के लिए यहां क्लिक करें।

क्या सीएस के साथ कोई अन्य पाठ्यक्रम कर सकते हैं।

सीएस के साथ आप कोई भी अन्य कौशल विकास या स्नातक प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम कर सकते हैं। पर इन सभी में आपको समय का प्रबंधन करना होगा। और दोनो पाठ्यक्रम के लिए अतिरिक्त मेहनत करना होगा।

सीएस के लिए कितने समय तक पढ़ाई करना चाहिए?

किसी भी विषय में कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होती हैं। परंतु इस बात का असर आप के दिमाग या शरीर पर न हो। सीएस की पढ़ाई के लिए आपको न्यूनतम प्रत्येक दिन १०-१२ घंटे पढ़ना चाहिए।

क्या सीएस परीक्षा में नकारात्मक अंकन होता हैं?

हा! सीएस की परीक्षा में प्रत्येक चार गलत जवाब देने पर एक अंक की कटौती होती हैं। अर्थात आपका एक गलत जवाब आपके ०.२५ अंक घटा सकता हैं।

सीएस कार्यकारी परीक्षा को कितनी बार दे सकते हैं?

१० बार

क्या सीएस की परीक्षा ऑनलाइन होती हैं?

नही! परंतु ICSI ने पूर्व परीक्षा को ऑनलाइन आयोजित किया हैं। जिसको देने के लिए आपको १००० रुपए का भुगतान करना होगा। और यह परीक्षा देना आवश्यक हैं।

क्या सीएस एक दूरस्थ शिक्षा पाठ्यक्रम हैं?

हा! ऐसा कहा जा सकता हैं। यह ICSI द्वारा कंपनी सचिव पेशे को विनियमित करने के लिए प्रस्तावित किया गया एक दूरस्थ शिक्षा पाठ्यक्रम हैं। जो अकादमिक कार्यक्रमों और व्यावहारिक प्रशिक्षण के सही मिश्रण के साथ भविष्य के सुनहरे मार्ग खोलता है।

क्या एक सीएस खुद का काम या विदेश में काम कर सकता हैं?

हा। एक सीएस विदेश में काम कर सकता हैं। उसे सरकार या संस्थान की और से कोई आपत्ति नहीं होती हैं। मलेशिया, सिंगापुर और हांगकांग जैसे कुछ देशों में यह प्रतिबंधित हैं। किंतु किसी सीएस को व्यापार करने के लिए परिषद की अनुमति लेना आवश्यक होता हैं।

भारत का सबसे कम उम्र का सीएस कोन है?

भारत का सबसे छोटा सीएस आदित्य झावर हैं। जो मात्र २१ वर्ष की आयु में सीएस बन गए। इनका जन्म २५ सितंबर १९९५ को हुआ और ११ jun २०१७ को इन्होंने सीएस के साथ सीए और सीएमए का पद भी प्राप्त कर लिया।

सीएस की आवश्यकता किस कंपनी को होती हैं?

जिस कंपनी की लागत पूंजी १० करोड़ या अधिक हैं। उसे कंपनी सचिव रखना आवश्यक होता हैं।

सीएस दिवस कब मनाया जाता हैं?

हर वर्ष १५ जून को सीएस दिवस मनाया जाता हैं। क्योंकि १५ जून १९८८ को वार्षिक रिटर्न फाइल करने की उल्लेखनीय मान्यता पूर्ववती कंपनी अधिनियम, १९५६ के तहत दी गई थी।

क्या सीएस एक सरकारी नोकरी हैं? या सीएस को सरकारी कार्यालय में नौकरी मिल सकती हैं?

हा! एक सीएस सरकारी कार्यालय में नौकरी के लिए आवेदन कर सकता हैं। किंतु सीएस एक सरकारी नोकरी नही हैं।

क्या सीएस अदालत में मुकदमा लड़ सकता हैं?

नही! अदालत में मुकदमा केवल कानूनी वकील ही लड़ सकता हैं। सीएस किसी वकील को केवल अपना योगदान दे सकता हैं।

क्या सीएस और वकील समान होता हैं?

दोनो पद में कानूनी जानकारी आवश्यक होती हैं। पर यह दोनो अलग होते हैं। सामान्य रूप से यह दोनो एक दुसरे का काम कर सकते हैं। पर किसी स्थान पर इनके पद की गरिमा होती हैं।

जैसे किसी अदालत में वकील प्रतिनिधित्व कर सकता हैं परंतु सीएस नही। वैसे ही वकील भी सीएस के स्थान पर प्रतिनिधित्व नहीं कर सकता हैं।

इस लेख में हमने कुछ सवालों को शामिल किया हैं। इसके अगले लेख में हम कुछ और सवाल शामिल करेंगे। अगर आपको कोई सवाल करना हो तो आप कमेंट में साझा करें।

लेखांकन और कराधान संबंधित जानकारी के लिए हमारा अनुसरण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized by Optimole