Skip to content
Home » What is Affiliate Marketing?

What is Affiliate Marketing?

What is Affiliate Marketing in hindi?

What is Affiliate Marketing? यह केवल एक वाक्य नहीं हैं किंतु कई लोगो की आजीविका हैं। हो सकता हैं आप में से कई लोग इसके बारे में नही जानते हों या इसके बारे में जानकारी पर्याप्त न हो। पर सत्य यही हैं कि यह आज के समय में आमदनी का एक माध्यम हैं।

हम हमारे पाठको के लिए हमेशा से ही अच्छी और सच्ची जानकारी प्रदान करने की कोशिश करते हैं। जिससे आपको एक सफल व्यक्ति बनने में मदद मिल सके। आज हम आपको इसके बारे में विस्तृत जानकारी देंगे।

वैसे यह इतना कठिन भी नही हैं। और इस लेख के बाद आपको यह अधिक आसान लगेगा। और काफी लोग इसमें शामिल भी हो सकते हैं। आशा हैं कि यह लेख आपका Online Earning money Source बने।

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि internet दुनिया में तेजी से बढ़ रहा हैं। और लोग धीरे धीरे internet की ओर आ रहे हैं। और internet पर काफी लोग होने से यह एक अच्छा बाजार भी बन चुका हैं। जो online income source बनाता हैं।

इसमें affiliate marketing भी एक सफल online income source हैं। जो काफी लोगो द्वारा पसंद भी किया जा रहा हैं। तो चलिए इसके बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।

Keywords
What is Affiliate Marketing?
What are examples of affiliate marketing?
How does affiliate marketing work?
Why affiliate marketing is important?
How to start affiliate marketing?
Where to promote your affiliate link?
What qualifications do I need for affiliate marketing?
Why do people fail in affiliate marketing?
Is affiliate marketing in demand?

Affiliate marketing क्या होता हैं?

क्या आप affiliate marketing meaning जानते हैं? आज हम आपको विस्तार से बताते हैं कि Affiliate Marketing kya hain? इस लेख के पश्चात आप इस क्षेत्र में सक्षम हो जायेंगे।

यह एक मंच हैं जो वस्तु या सेवाओं को बेचने के लिए किसी माध्यम का उपयोग करता हैं। जहा व्यापारी और उपभोक्ता के मध्य एक कड़ी को जोड़ा जाता हैं।

आप इसे एक व्यावसायिक गतिविधियों के अनुरूप ले सकते हैं। जिसके अनुसार कंपनी द्वारा अपने उत्पाद की बिक्री बढ़ाने के लिए लोगो को एक मंच पर एकत्र किया जाता हैं। जिसे Affiliate Marketing Program कहा जाता हैं।

जिसमे लोग कंपनी के उत्पाद का विज्ञापन मुफ्त में करते हैं। यह लोग कंपनी की बिक्री बढ़ाने में सहायक होते हैं। कंपनी उन लोगों को बिक्री पर अर्जित आय का कुछ हिस्सा देती हैं। जिनसे कंपनी के साथ इस मंच से जुड़े लोगो को भी आय हो सके।

Affiliate Marketing in simple words

अगर आप किसी कंपनी की वस्तु की बिक्री करने में उसकी मदद करते हैं तो वह आपको उस बिक्री से होने वाले लाभ का कुछ हिस्सा आपको देता हैं। इसे Affiliate Marketing कहा जाता हैं। यह एक प्रकार से brokrage जैसा प्रतीत होता हैं।

Affiliate Marketing के उदाहरण

मान लीजिए कि एक कंपनी fragwow हैं। जो Fragrance related products बेचती हैं। और इसमें वो affiliate Marketing platform भी देती हैं।

अब आप जब fragwow पर स्वयं को पंजीकृत करते हैं तब वहा से आपको बिक्री के लिए एक Link मिलता हैं जो यह track करता हैं कि आपके द्वारा कितने लोग उस link पर आ रहे हैं और कितने लोग products खरीद रहे हैं।

यदि आपके द्वारा Marketing किए गए लिंक से कोई products खरीदता हैं तो fragwow कंपनी आपको 7-12 प्रतिशत तक commission देती हैं।

Affiliate Marketing कैसे कार्य करता हैं?

इसमें कोई कंपनी एक affiliate Marketing platform तैयार करती हैं। जिसमे Affiliates आकर स्वयं को पंजीकृत करते हैं। और कंपनी के products की बिक्री कर सके।

Affiliates को platform द्वारा एक dashboard दिया जाता हैं। जिसमे वह अपनी आवश्यकतानुसार affiliate link generate कर सकते हैं। अर्थात प्रत्येक products की अलग affiliate link generate हो सकती हैं।

अब affiliates इस link को social media, blog, vlog या अन्य किसी भी तरह से online share करते हैं। जब कोई user उस लिंक के माध्यम से कंपनी तक जाता हैं और वहा से कोई products खरीदता हैं। तो उसका commission आपको मिलता हैं।

कंपनी आपको दिए गए link का पुरा record रखती हैं। कि link कहा पर share किया गया हैं?, Link से कितने लोग कंपनी की website पर आ रहे हैं? और कितने लोग affiliate link से products खरीद रहें हैं?

यदि आपके द्वारा Promote की गई Affiliate Link से कोई products खरीदता हैं तो कंपनी आपको लाभांश देती हैं। इस तरह पूरा affilate program based systems निरंतर बिक्री के प्रयास में लगा रहता हैं।

Affiliate Marketing महत्त्वपूर्ण क्यों हैं?

Affiliate Marketing platform आजकल के युवाओं में पसंद किया जाने वाला मंच हैं। यह कम समय में अधिक आय उत्पन्न करता हैं। इसलिए यह आय प्राप्ति के लिए अधिक महत्वपूर्ण हैं।

साथ ही इसकी सरलता और सहजता इसे अधिक महत्वपूर्ण और लोकप्रिय बनाती हैं। इसे हम अपनी आवश्यकतानुसार कार्यान्वित कर सकते हैं। जिससे हमारी प्राथमिक आय पर कोई प्रभाव नहीं पड़े।

Affiliate Marketing कैसे प्रारंभ करें?

काफी लोगों के मन में एक प्रश्न को जिज्ञासा उत्पन्न हो रही होगी कि how to become a successful affiliate marketers? इसका उत्तर आपको इसी लेख में मिल जायेगा।

अगर आप affiliate Marketing setup उचित जानकारी के साथ और सही दिशा में करते हैं तो आपका सफल होना निश्चित हैं। आज हम आपको बताते हैं कि How to start affiliate marketing step by step?

Choose your niche

सबसे पहले आप अपना Niche सोचें। जिस पर आपको affiliate marketing करना हैं। सब जगह कोशिश करने से अच्छा है किसी विशेष और अद्वितीय उत्पाद पर ध्यान केंद्रित करें। जिससे आपको प्रतिस्पर्धा कम मिले और आय अधिक उत्पन्न हो।

अगर आपको कोई विशेष उत्पाद नही मिल रहा हो तो आप बाजार में अधिक उपयोग में आने वाले या फिर अधिक आय उत्पन्न करने वाले उत्पाद का चयन करें। किसी भी उत्पाद का चयन करने से पहले उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर लें।

Research on your niche.

आपने जिन उत्पादों का Affiliate Marketing के लिए चयन किया हैं उनके बारे संपूर्ण जानकारी लेना चाहिए।

  • सबसे पहले हमें उत्पाद की गुणवत्ता और योग्यता के बारे में जानकारी होने चाहिए ताकि हम लोगो को इसके बारे में उचित जानकारी प्रदान कर सके।
  • इसके बाद हमें उस बाजार के बारे में जानकारी प्राप्त करनी चाहिए जहां उस उत्पाद की मांग अधिक हो।
  • तत्पश्चात हमे उन लोगों के बारे में पता करना चाहिए जिन्हे उन उत्पाद की अवश्यकता हो।

Join Affiliate Marketing Program

जब आप उत्पाद का चयन करके उसके बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर लें। फिर आप उस उत्पाद से संबंधित Affiliate Marketing Program से जुड़े। इसके लिए आप उस मंच पर स्वयं को पंजीकृत करें।

अलग अलग affiliate marketing platform की पंजीकरण प्रक्रिया अलग हो सकती हैं। पर उनका उद्देश्य एक ही होता हैं, अपने उत्पाद की बिक्री बढ़ाना।

इसके बाद अपनी आवश्यकतानुसार सभी उत्पाद का Affiliate link generate करें। और फिर उनकी Affiliate Marketing करें। या उत्पाद को Promote करें।

Promote your products

आपने जिन उत्पादों की affiliate link generate किया हो। उन सभी लिंक को आप अलग अलग स्थानों पर सांझा कर सकते हैं। जिससे लोगो तक आप अपने उत्पाद पहुंचा सकें।

Affiliate Link 🔗 को promote कहां करें?

सब कुछ करने के बाद आपको एक समस्या आती हैं कि इसे सांझा कहां करें? Promote कहां करें? आप इसे किसी भी online तरीके से सांझा कर सकते हैं। आज हम इसकी कुछ प्रक्रिया के बारे में जानेंगे कि इसे कहां पर कैसे सांझा किया जा सकता हैं?

Blogging: Affiliate Marketing में blogging एक अच्छा विकल्प हो सकता हैं। कई लोग blogging के माध्यम से आय अर्जित कर रहे हैं। Affiliate marketing on blogging अर्थात सोने पे सुहागा। आप अपने उत्पाद संबंधित लेख में affiliate link insert कर सकते हैं।

Vlogging: आज का समय Video users का हैं। ज्यादा लोग पढ़ने के स्थान पर किसी उत्पाद को देखना ज्यादा पसंद करते हैं। आप अपने उत्पाद की video बनाकर लोगों के सामने प्रस्तुत कर सकते हैं। और इसमें अपने Affiliate link लगा सकते हैं।

YouTube: Vlogging में सबसे अधिक लोकप्रिय मंच YouTube हैं। जहा प्रतिदिन अरबों गतिविधियां होती हैं। आप यहां अपना चैनल बनाकर अपने उत्पाद को promote कर सकते हैं।

Social media: Affiliate Marketing में सबसे अधिक लोकप्रिय Social media activity हैं। आप अपने affiliate link को किसी भी Social Media Platform पर सांझा कर सकते हैं।

Paid Promotion: आप किसी भी तरह से Paid Promotion का उपयोग कर सकते हैं। यह बाकी गतिविधियों से अधिक प्रभावशाली होता हैं। इससे आप सीधा उन उपभोक्ता तक पहुंच सकते हैं जिन्हे उत्पाद की आवश्यकता हैं।

Affiliate marketing में असफल होने के क्या कारण हो सकते हैं?

अधिकतर लोग जल्दी पैसा अर्जित करने की कोशिश में बिना जानकारी या अधूरी जानकारी के साथ Affiliate Marketing start-up करते हैं। पर वह अधिक समय तक यहां सफल नहीं हो पाते हैं।

कुछ लोग उत्पाद और उपभोक्ता के बारे में जानकारी प्राप्त किए बिना इस क्षेत्र में कार्य करने लगते हैं। उन्हें यह भी जानकारी नहीं होती कि इस link को promote कहां करना चाहिए। और वह लोग इसे गलत स्थान पर सांझा करते रहते हैं।

कभी कभी लोग गलत उत्पाद को गलत उपभोक्ता के साथ सांझा कर देते हैं। हम इस पर विस्तार से एक लेख अवश्य लिखेंगे ताकि आप इस क्षेत्र में वही गलतियां ना दोहराएं।

F. A. Q.

Affiliate Marketing के लिए कोनसी शिक्षा आवश्यक हैं

Affiliate Marketing के लिए किसी भी तरह की शिक्षा आवश्यक नहीं हैं। इसे शिक्षित और अशिक्षित में से कोई भी कर सकता हैं।

क्या Affiliate Marketing में Scope हैं?

जी बिलकुल! Affiliate Marketing platform तेजी से बढ़ रहा हैं। जिससे कई लोग आय अर्जित कर रहे हैं।

Best Affiliate Marketing Program In India कोनसा हैं?

Amazon

निष्कर्ष

आज इस लेख में आपने सीखा – what is Affiliate Marketing in hindi and how to start it? इस लेख के बाद आपको affiliate Marketing में जानकारी प्राप्त हो गया होगा।

इस लेख में हमने केवल सामान्य जानकारी को सांझा किया हैं। जिससे Affiliate Marketing को समझने में आसानी हो। हालांकि यह बहुत बड़ा विषय हैं जिसे एक लेख में सीखा नही जा सकता हैं।

आने वाले लेखों में हम इसके बारे में जानकारी देते रहेंगे। और इससे जुड़े सभी तथ्यों को आपसे सांझा करेंगे ताकि आप एक सफल Affiliate Marketer बन सके।

अगर आपको इस लेख से संबंधित कोई भी राय या प्रश्न हो तो हमारे साथ टिप्पणी के माध्यम से सांझा अवश्य करें। आपकी प्रतिक्रिया हमे आपके लिए और अधिक महत्वपूर्ण लेख लिखने के लिए प्रेरित करती हैं।

व्यापार, वित्तीय, लेखांकन और कराधान से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारा अनुसरण करें। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो अपने मित्रों और रिश्तेदारों से सांझा अवश्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized by Optimole