Skip to content
Home » सीए इंटरमीडिएट कोर्स क्या है? सीए इंटरमीडिएट कोर्स के बारे में सम्पूर्ण जानकारी।

सीए इंटरमीडिएट कोर्स क्या है? सीए इंटरमीडिएट कोर्स के बारे में सम्पूर्ण जानकारी।

Ca Intermediate Course complete details by Jain Account


क्या आप सीए इंटरमीडिएट कोर्स की पंजीकरण प्रक्रिया, योग्यता, पात्रता और पाठ्यक्रम के बारे में जानना चाहते हैं? 

फिर आप बिलकुल सही स्थान पर आये हैं। इस आर्टिकल में हम आप सभी को सीए इंटरमीडिएट कोर्स के बारे में बताएंगे।

जैसा कि हमने पहले के आर्टिकल्स में सीखा हैं कि चार्टेड अकाउंटेंट बनने के लिए तीन चरण को पूरा करना होता हैं।

जिसके पहले चरण को हमने विस्तार से बताया है अगर आपने वह आर्टिकल्स नही पढ़ा हैं तो यहां क्लिक करे और उसे जरूर पढ़ें।

प्रथम चरण – सीए फाउंडेशन की पूरी जानकारी

सीए बनने वाले छात्रों में सीए फाउंडेशन करने के बाद जिज्ञासा और डर दोनो ही ज्यादा होने लगता हैं। सीए फाउंडेशन को पास करने के बाद तैयारी और सिलेबस बढ़ जाता हैं।

काफी छात्रों के मन में सीए के पूरे कोर्स को लेकर स्टार्टिंग से बहुत सवाल होते हैं। जिन्हे वो सीए का कोर्स चुनने से पहले ही जान लेना चाहते हैं।

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको सीए कोर्स का दूसरा चरण अर्थात सीए इंटरमीडिएट परीक्षा को व्यवस्थित और विस्तार रूप से आसान तरीके से समझाने की कोशिश करेंगे।

Keywords
What is full form of IPCC?
What is CA INTERMEDIATE Course?
Why CA Intermediate are important?
Who is eligible for CA Intermediate exam?
What are the subjects in CA Intermediate?
What is the fee for CA Intermediate course?
How to apply for CA Intermediate?
What is the document required for CA Intermediate Registration?
How to Get Online Registration Certificate?
What is the timing of CA Intermediate course?

IPCC का पूरा नाम क्या हैं?

EnglishIntegrated Professional Competency Course
हिंदीएकीकृत व्यावसायिक क्षमता पाठ्यक्रम
Full form of CA Intermediate

सीए इंटरमीडिएट कोर्स क्या होता हैं?

सीए इंटरमीडिएट परीक्षा सीए के तीन चरणों में से एक मध्यम चरण की परीक्षा होती हैं। जिसे ICAI द्वारा संचालित किया जाता हैं।

सीए इंटरमीडिएट कोर्स ही वास्तव में सीए कोर्स की पहली परीक्षा होती हैं। जिसे ICAI द्वारा सीए कोर्स के लिए चयनित छात्रों को देना होता हैं।

दरअसल सीए इंटरमीडिएट को पहले IPCC के नाम से जाना जाता था। यह एक माध्यमिक स्तर की परीक्षा होती हैं।

सीए इंटरमीडिएट क्यों महत्वपूर्ण है?

ICAI ने विभिन्न वित्तीय और लेखा पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी को सीए कोर्स की तैयारी के साथ करते हुए प्राप्त करने के लिए इंटरमीडिएट को पहला कदम बनाया है।

इस कोर्स में पाठ्यक्रम को व्यावहारिक अनुभव के साथ एकीकृत किया गया हैं। जिसमे छात्र प्रौद्योगिकी का उपयोग करना और संचार कौशल विकसित करना एक साथ सीखते हैं। जिससे “सलाह और परामर्श” सेवाओं का समर्थन हों।

आठ विषय और ७००० से अधिक पृष्ठों की अध्ययन सामग्री से बना ये कोर्स किसी भी छात्र को नौ महीने अवधि में पूरा करना होता है।

जिस तरह नौ माह में एक नए बच्चे का जन्म होता हैं। उसी तरह इन्ही नौ माह में एक नए चार्टर्ड अकाउंटेंट का जन्म होता हैं।

इस परीक्षा को कठिन परीक्षा में शामिल किया जा सकता हैं। इसमें परिक्षा समूह प्रणाली में होती हैं। जो इसे आम परीक्षा से ज्यादा कठिन बनाती हैं।

इस समूह परीक्षा के अंर्तगत चार पेपर होते हैं। और किसी छात्र को समूह पास करने के लिए सभी पेपर में उत्तीर्ण होना आवश्यक होता हैं। किसी भी एक पेपर में फैल होने पर वो बाकी तीनों में भी फैल हो जाता हैं।

हर साल इसका औसतन उत्तीर्ण परीक्षा परिणाम १५-२० प्रतिशत होता हैं। अर्थात हर साल परीक्षा में बैठने वाले १०० छात्रों में से केवल १५ छात्र परीक्षा उत्तीर्ण कर पाते हैं।

भारत में ICAI की सीए इंटरमिडिएट परीक्षा का सबसे कम उत्तीर्ण प्रतिशत साल २०१८ में मात्र ८-९ प्रतिशत रहा। जब १०० में से केवल ८ छात्र ही सीए इंटरमिडिएट परीक्षा पास करने में सफल हुए थे।

सीए इंटरमीडिएट परीक्षा कोन दे सकते हैं?

सीए इंटरमीडिएट परीक्षा देने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी चाहिए।

  • सीपीटी की परीक्षा उत्तीर्ण छात्र सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • स्नातक/स्नातकोत्तर में वाणिज्य विषय में ५५% और दूसरे विषय में ६०% अंक लाने वाले छात्र सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • दी इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया या दी इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया द्वारा संचालित इंटरमीडिएट स्तर की परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले छात्र सीए इंटरमीडिएट के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सीए इंटरमीडिएट में क्या विषय होते हैं?

सीए इंटरमीडिएट परीक्षा को दो समूह में लिया जाता हैं। जिसमे कुल आठ परिक्षा होती हैं। जो आठ विषय पर आधारित होती हैं।

इनमे से किसी एक विषय में भी फैल होने पर आपकों सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में फैल किया जाता हैं।

इसमें पास होने के लिए आपको प्रत्येक विषय में निम्नतम ४०% अंक प्राप्त करना होगा। और एक समूह में निम्नतम ५०% अंक प्राप्त करना होगा।

७०% से अधिक अंक प्राप्त करने पर छात्र को डिस्टिंक्शन होल्डर के रूप में सम्मानित किया जाता है। 

जाने सीए इंटरमीडिएट के विषय

सीए इंटरमीडिएट कोर्स की फीस कितनी होती हैं?

सीए इंटरमीडिएट कोर्स की फीस ICAI द्वारा निर्धारित की जाती हैं जो बदल सकती हैं। हम इस आर्टिकल में एक अनुमानित फीस बता रहे हैं।

आपसे सीए इंटरमीडिएट में लगभग १८००० से ३०००० की फीस ली जाती हैं। जिसके आंकड़े निम्न हैं –

विवरणदोनो समूह भारतीय छात्रदोनो समूह विदेशी छात्रसिंगल समूह भारतीय छात्रसिंगल समूह विदेशी छात्र
पंजीयन शुल्क१५००० रू$1000११००० रू$600
छात्र गतिविधि शुल्क२००० रू२००० रू
अनुच्छेद सहायक के रूप में पंजीकरण शुल्क१००० रू
सीधी भर्ती२०० रू$20
सूचना प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण६५०० रू
उन्मुखीकरण कार्यक्रम७००० रू
कुल३१७०० रू$1020१३००० रू$600
CA intermediate fees table

इसके अलावा प्राइवेट कोचिंग संस्थान भी अलग से फीस लेते हैं। जो अलग अलग होती है।

इस पंजीकरण की मान्यता ४ वर्ष तक होती हैं। इसके बाद मात्र ४०० रूपये में इसे नवीकरण करवा सकते हैं।

सीए इंटरमीडिएट के लिए आवेदन कैसे करें?

सीए इंटरमीडिएट कोर्स के आवेदन के लिए स्टेप बाय स्टेप फॉलो करे।

  • सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट एड्रेस पर जाए।
  • फिर मेनू में स्टूडेंट टैब को क्लिक करें।
  • अभी उसमे पाठयक्रम पंजीकरण पर क्लिक करके इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम पंजीकरण फॉर्म सलेक्ट करें।
  • उसके बाद आवेदन पत्र खुल जायेगा।
  • इसमें अपना उपयोगकर्ता नाम और आईडी भरें।
  • इसके बाद आपकों एक ओटीपी मिलेगा।
  • ओटीपी को भरकर अपने विवरण को सत्यापित करें।
  • मूल विवरण सत्यापित होने के बाद आपकी प्रोफाइल तैयार हो जाती है।
  • प्रोफ़ाइल बन जाने के बाद आपको आवश्यक जानकारी भरना होता है।
  • इसके बाद भुगतान का पेज खुल जाता हैं।
  • ऑनलाइन भुगतान करने के बाद एक PDF प्राप्त होती हैं। जिसमे आपका विवरण और पंजीकरण संख्या होती हैं।
  • इस PDF को प्रिंट आउट निकाल कर आवश्यक दस्तावेज के साथ 7 दिनों के भीतर क्षेत्रीय कार्यालय केंद्र को भेजें।
  • एक माह एक अंर्तगत आपकों पंजीकरण प्रमाण पत्र प्राप्त हो जाता हैं। इसे आप ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं।

सीए इंटरमीडिएट पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या है?

  • माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा प्राप्त १२th प्रमाण पत्र।
    सीए फाउंडेशन द्वारा प्राप्त प्रमाण पत्र।
  • सीधी भर्ती के लिए यूनिवर्सिटी द्वारा प्राप्त स्नातक प्रमाण पत्र।
  • इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया या इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की इंटरमीडिएट स्तर की परीक्षा का प्रमाण पत्र।
  • नवीनतम रंगीन फोटोग्राफ।
  • विदेशी छात्रों के लिए नागरिकता प्रमाण पत्र।
  • आरक्षण प्रमाण पत्र।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र कैसे प्राप्त करें?

यदि आपको ICAI द्वारा आवेदन के एक माह बाद भी प्रमाण पत्र नही मिला हैं तो घबराएं नहीं। कुछ सामान्य तरीके से आप अपने रजिस्ट्रेशन लेटर को ऑनलाइन चेक या डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप ICAI की आधिकारिक वेबसाइट एड्रेस पर जाए।
  • फिर मेनू में ई-सेवाओं पर क्लिक करे।
  • उसके बाद आपकों “रीप्रिंट लेटर” का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आवश्यक जानकारी भरे।
  • इसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन पत्र आ जायेगा।
  • इसको अपडेट होने में ३०-४० दिन तक लग सकते हैं इसलिए समय – समय पर देखते रहें।

इसके बाद भी प्रमाण पत्र अपडेट नहीं होता हैं तो आप इसके लिए कॉल पर बात कर सकते हैं। और समस्या का समाधान निकाल सकते हैं।

फ़ोन नंबर: १८००१२११३३०
फ़ोन नंबर: ०१२०-४५२२०००
समय: सोमवार से शुक्रवार सुबह १० बजे से शाम ५:३० बजे तक।

सीए इंटरमीडिएट कोर्स की समयावधि कितनी होती हैं?

अभी कोर्स के समय को लेकर आपके मन में काफी उत्साह होगा। आप जानने को उत्सुक होगे कि आखिर सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कितना समय मिलता है।

इस कोर्स की समयावधि १ वर्ष होती हैं। जिसमे आवेदन से लेकर परिणाम तक का सफर तय किया जाता हैं।

छात्रों को अपना व्यावहारिक ज्ञान बढ़ाने के लिए इस कोर्स के बाद ३ वर्ष की आर्टिकलशिप करना पड़ता है। जो किसी सीए के साथ काम करके पुरा किया जाता हैं।

जिससे उन्हें व्यापार संबंधित व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त हो। जिनके बारे मैं अक्सर किताबों में वर्णन नहीं किया जाता हैं।

सीए इंटरमीडिएट के लिए आवेदन मार्च और सितम्बर माह में किया जाता हैं। इसकी परीक्षा मई और नवंबर में आयोजित होती हैं। और परिणाम परिक्षा के दो माह के बाद घोषित किया जाता हैं।

Conclusion

इस लेख में आपने सीए इंटरमीडिएट कोर्स के बारे में जानकारी प्राप्त किया। सीए इंटरमीडिएट क्या है, क्यों लिया जाता हैं, इसकी संपूर्ण जानकारी।

सीए इंटरमीडिएट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां हमने इसमें बताया हैं। अगर कोई चीज रह गई हो या आपका कोई सजेशन हो तो कमेंट करके हमें बताएं।

अकाउंट और टैक्सेशन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने के लिए जैन अकाउंट को फॉलो करें।

1 thought on “सीए इंटरमीडिएट कोर्स क्या है? सीए इंटरमीडिएट कोर्स के बारे में सम्पूर्ण जानकारी।”

  1. Pingback: सीए क्या है? सीए कैसे बनें? चार्टर्ड एकाउंटेंट के बारे में पूरी जानकारी। - Jain Accounts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized by Optimole