Skip to content
Home » टैली के विभिन्न संस्करण क्या हैं? और टेली ने अभी तक कितने संस्करण जारी किए हैं?

टैली के विभिन्न संस्करण क्या हैं? और टेली ने अभी तक कितने संस्करण जारी किए हैं?

All versions of Tally software

भारत के साथ साथ दुनियाभर में टैली सोफ्टवेयर का उपयोग किया जाता हैं। इसकी लोकप्रियता इनके नवीनतम संस्करण और ग्राहक देखभाल सेवा  के कारण बढ़ती रहती हैं।

टैली साफ्टवेयर को हर बार बेहतर बनाने के लिए नए संस्करण जारी किए जाते हैं। और पुराने संस्करण की कमियों को दूर किया जाता हैं। ताकि उपभोक्ता को उपयोग करने में आसानी हो।

इन दिनों में टैली एक अद्भुत क्रांति लेकर आया हैं। इसने अपने एक ही संस्करण को कई बार संशोधित किया हैं। और उपभोक्ता के लिए और अधिक सरल बनाया हैं।

आप में से काफी लोग टैली के पुराने संस्करण के बारे में जानते नही होंगे। और काफी लोग ने कुछ संस्करण के बारे में सुना होगा। आज हम इस लेख में टैली के विभिन्न संस्करणों के बारे मे जानेंगे

टैली में अभी तक टैली ३.० से लेकर टैली प्राइम तक १० से अधिक संस्करण जारी किए गए हैं। और १०० से अधिक संशोधन किए गए हैं। जिसके बारे में हम विस्तार से चर्चा करेंगे।

अगर आपको टेली के बारे मे जानकारी नहीं हैं। या टेली सॉफ्टवेयर के पृष्ठभूमि के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को पढ़ें।

आइए एक नजर डालते हैं टैली के उन विभिन्न संस्करणों पर। और उनके बारे मे कुछ महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करते हैं।

पेट्रोनिक्स

कंपनी की शुरुआत १९८६ में हुई थी और उसके दो वर्ष बाद १९८८ में एक साफ्टवेयर बनाया गया। जिसका नाम पेट्रोनिक्स रखा गया था।

टैली ३.०

टैली का पहला संस्करण १९९० में जारी किया गया। जिसे पेट्रोनिक्स वित्तीय लेखाकार नाम दिया गया। इसे माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस डिस्क आपरेटिंग सिस्टम में चलाया गया था। जो केवल छोटे व्यवसाय के बुनियादी लेखांकन कार्यों की पूर्ति करता था।

इस संस्करण में कई कमियां सामने आयी। जैसे सभी उपभोक्ता ms-dos नही चला सकते थे। इसलिए इसे संचालित करने के लिए पूर्व-निर्धारित बाहरी विशेष आदेश की आवश्यकता होती थी। बाद में इस संस्करण का नवीनीकरण किया गया।

टैली ३.१२

टैली ३.० की कमियों को दूर करने के लिए १९९१ में उसका नवीनीकरण किया गया। इसमें कुछ महत्वपूर्ण सुविधाओं का अद्यतन किया गया और लेखांकन विशेषताएं विकसित की गई थीं। यह संस्करण पुराने संस्करण के समान दिखाई देता था।

टैली ४

वर्ष १९९२ में टैली का तीसरा संस्करण जारी किया गया। यह माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस डिस्क ऑपरेटिंग सिस्टम आधारित अनुप्रयोग था। यह संस्करण बाकी दो संस्करण की तुलना में थोड़ा अलग और बेहतर था।

टैली ४.५

इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए वर्ष १९९४ में एक नया संस्करण जारी किया गया। जो बाकी संस्करण की तरह माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस डिस्क ऑपरेटिंग सिस्टम आधारित कार्यक्रम था।

यह संस्करण बाकी संस्करण की तुलना में काफी प्रभावशाली और हल्का था। इसमें पहले संस्करण की तुलना में अधिक जल्दी कार्य हो जाता था और समय की बचत भी होती थी। पर अभी तक किसी ने भी लोकप्रियता हासिल नहीं की थी।

टैली ५.०

पुराने सभी संस्करण के लोकप्रियता हासिल ना करने के कारण इस संस्करण को पिछले संस्करण से अलग बनाया गया। इसे वर्ष १९९६ में जारी किया गया। और यह अब तक टैली का पहला विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम आधारित अनुप्रयोग था।

इस नये संस्करण में बुनियादी लेखांकन कार्यों के साथ सूची मापांक भी शामिल था। सूची मापांक अर्थात भंडार और गोदाम का रखरखाव। इसको और बेहतर बनाने के लिए इसको जल्दी नवीनीकरण किया गया।

टैली ५.४

वर्ष १९९६ में ही टैली ५ को नवीनीकरण किया गया और उपभोक्ता के जरूरत की सुविधा को शामिल किया गया। ग्राफिक इंटरफ़ेस संस्करण होने के कारण यह लोगो के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था।

विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम होने के साथ इसमें आंकड़ों के आयात करने की सुविधा थी। और यह पुराने संस्करण के आंकड़ों को नए प्रारूप में परिवर्तित कर देता था।

अधिक आसान और तेजी से उपयोग होने के कारण  टैली के इस संस्करण को कम समय में सबसे विश्वसनीय और अच्छा लेखांकन साफ्टवेयर बना दिया।

इसके पायरेटेड संस्करण भी बहुत जारी हुए थे। जिसने टैली को और अधिक लोकप्रियता हासिल करने में मदद की। इसके बाद वर्ष १९९९ में आधिकारिक रूप से सॉफ्टवेयर का नाम टैली रखा गया था।

टैली ६.३

टेली का यह संस्करण पहली बार टैली के आधिकारिक नाम से वर्ष २००१ में जारी किया गया था। जो टैली सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जारी पहला संस्करण था।

पुराने संस्करण की पायरेसी होने के कारण इस संस्करण को निर्विवाद सुरक्षा के साथ बनाया गया था। जिससे इस साफ्टवेयर को क्रैक करना और भी मुश्किल हो गया था।

इसके अलावा इस संस्करण को OPEN DATA BASE CONNECTIVITY (ODBC) बनाया गया था। जो अन्य प्रणाली के साथ जुड़ सकता था। और यह सही रूप से विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम आधारित अनुप्रयोग था।

यह संस्करण विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम को सम्पूर्ण रूप से समर्थन करता था। इसमें बाहरी कड़ियां जोड़ना और विशेष आदेश का पालन करना शामिल हैं। यह मुद्रक, कुंजीपटल, माउस, मूल्य वर्धित कर और कार्यान्वयन का समर्थन करता था।

टैली ७.२

वर्ष २००५ में पहली बार कराधान प्रणाली के साथ एक संस्करण जारी किया गया। जिसमे प्रत्येक कर के आंकड़ों को व्यवस्थित किया जा सके। और सरकार व लोगो के मध्य की कर प्रणाली को आसान किया जा सके।

आसान भाषा में इसे नए सरकारी कर नियमो के साथ जोड़ा गया था। जो कर का हिसाब रखे। यह लोगो के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था।

इसमें केंद्रीय बिक्री कर(CST), मूल्य वर्धित कर(VAT), स्रोत पर कर कटौती (TDS), स्रोत पर कर संग्रह (TCS), अनुषंगी लाभ कर और सेवा कर जैसे महत्त्वपूर्ण कर शामिल थे।

यह संस्करण नई अतिरिक्त सुविधाओं के साथ आया था। यह सबसे तेज संस्करण था। जहां कम समय में अधिक संचालन किया जाता था। वैधानिक अनुपालन सुविधाओं, विभिन्न कर, भाषा शैली आदि सहित अतिरिक्त सुविधाओं ने इसे अधिक विशिष्ट बना दिया है।

धीरे धीरे यह साफ्टवेयर विस्तार करने लगा था। भारत के साथ देश विदेश में भी इसकी मांग बढ़ रही थी। किंतु कुछ देशों में भाषा की समस्या आती थी। कई देश में अंग्रेजी उपयोग में नहीं आती।

टेली ८.१

इसे वर्ष २००६ में जारी किया गया था। इसे पुरानी भाषा की समस्या को ध्यान में रखते हुए नवीनीकरण किया गया। और इसे बहुभाषी विशेषता वाला संस्करण बनाया गया। जिसमे १० भाषाओं का समर्थन था।

साथ ही इसमें कुछ अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध कराई गई। जो टैली में आंकड़ों की नई सरंचना को जोड़ती हैं। इस संस्करण में बिक्री केंद्र(P.O.S) और  पेरोल विशेषता वाला मापांक जोड़ा गया। पर यह संस्करण ज्यादा विकसित नहीं हो पाया।

टेली ९.०

टेली ८.१ के विकसित न होने के कारण टैली टीम ने एक और संस्करण वर्ष २००६ में जारी किया। अर्थात यह संस्करण बग और त्रुटियों के कारण जारी किया गया था। यह टैली ८.१ का अद्यतन संस्करण था।

इस संस्करण में भाषा १० से बढ़ाकर १३ कर दी गई थी। साथ ही पेरोल और बिक्री केंद्र जेसी सुविधा उपलब्ध थी। इसके अलावा इसमें ई-टीडीएस फाइलिंग सुविधा, उत्पाद शुल्क, लेखांकन और सूची प्रबंधन संबंधित अन्य नियमित सेवाएं शामिल की गई।

टैली ERP.9

इस संस्करण को वर्ष २००९ में जारी किया गया था। इसे ९९ बार संशोधित किया गया हैं। इसका पहला संस्करण १.० और अंतिम संशोधित संस्करण ६.६.३ था।

ERP का मतलब उद्यम संसाधन योजना होता हैं। यह छोटे से बड़े सभी उद्योगों के लिए अधिकतम सुविधाएं प्रदान कर एक संपूर्ण व्यवसायिक समाधान प्रदान करता हैं।

इसमें दूरदराज का उपयोग, आंकड़ों की सुरक्षा, चालान और पेरोल प्रक्रिया, वस्तु और सेवा कर, बहु उपयोगकर्ता और बहु भाषी जेसी सुविधा उपलब्ध थी।

नीचे दी गई सारणी में टैली ERP.9 की श्रेणी को जारी करने की तारीख के साथ बताया गया हैं।

Tally ERP.9 SeriesRelease date
1.012-03-2009
1.102-04-2009
1.209-06-2009
1.307-07-2009
1.515-08-2009
1.5.121-09-2009
1.5.226-10-2009
1.625-01-2010
1.6.109-03-2010
1.819-05-2010
1.8.110-06-2010
1.8.230-06-2010
2.016-08-2010
2.114-10-2010
3.020-02-2011
3.128-04-2011
3.224-06-2011
3.323-12-2011
3.3.129-02-2012
3.404-04-2012
3.4.129-06-2012
3.609-07-2012
3.6.206-09-2012
3.716-10-2012
4.514-01-2013
4.5.119-03-2013
4.627-04-2013
4.6.104-06-2013
4.729-09-2013
4.814-02-2014
4.918-06-2014
4.9.118-08-2014
4.9.221-01-2015
4.9.328-03-2015
5.031-07-2015
5.123-09-2015
5.1.126-10-2015
5.1.209-11-2015
5.1.301-12-2015
5.225-12-2015
5.2.106-01-2016
5.319-01-2016
5.3.129-01-2016
5.3.203-03-2016
5.3.306-04-2016
5.3.420-04-2016
5.3.523-04-2016
5.3.611-05-2016
5.3.714-05-2016
5.3.831-05-2016
5.411-08-2016
5.4.118-08-2016
5.4.231-08-2016
5.4.312-09-2016
5.4.406-10-2016
5.4.517-10-2016
5.4.621-10-2016
5.4.728-10-2016
5.4.811-11-2016
5.4.907-12-2016
5.518-01-2017
5.5.123-01-2017
5.5.203-02-2017
5.5.324-02-2017
5.5.408-03-2017
5.5.506-04-2017
5.5.624-04-2017
5.5.704-05-2017
5.5.818-05-2017
6.025-06-2017
6.0.127-06-2017
6.0.208-07-2017
6.0.302-08-2017
6.129-08-2017
6.1.109-10-2017
6.229-10-2017
6.315-12-2017
6.3.126-12-2017
6.3.209-02-2018
6.423-02-2018
6.4.119-04-2018
6.4.227-04-2018
6.4.324-05-2018
6.4.414-06-2018
6.4.519-06-2018
6.4.605-07-2018
6.4.702-08-2018
6.4.803-10-2018
6.4.929-11-2018
6.527-12-2018
6.5.125-03-2019
6.5.224-05-2019
6.5.330-07-2019
6.5.428-08-2019
6.5.531-12-2019
6.620-02-2020
6.6.104-05-2020
6.6.219-05-2020
6.6.313-07-2020
Tally ERP.9 ALL VERSIONS

टैली प्राइम

यह संस्करण वर्ष २०२० में जारी किया गया था। और यह अभी तक का सबसे नवीनतम संस्करण है। यह छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापार के लिए बनाया गया सम्पूर्ण व्यवसाय प्रबंधन साफ्टवेयर हैं।

इसमें बहु कार्य क्षमता, आधुनिक खोज विकल्प, ऑनलाइन पहुंच, क्रेडिट और नकदी प्रवाह प्रबंधन, कराधान और ४०० से अधिक व्यवसायिक विवरण शैली जैसी उपयोगी सुविधाएं शामिल की गई हैं। अधिक जाने

निष्कर्ष

इस लेख में हमने टैली के विभिन्न संस्करण के बारे में जानकारी प्राप्त किया। इस विषय सम्बन्धित कोई सवाल हो या कोई सुझाव हो तो हमारे साथ सांझा करे।

अकाउंट और टैक्सेशन संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए हमे फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized by Optimole